भूमि विवाद में गोलीबारी, एक घायल

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के चांदी गांव के निकट भूमि विवाद में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चांदी गांव निवासी नंद किशोर सिंह के पुत्र गब्बर कुमार ने घायलावस्था में पुलिस को दिये बयान में कहा कि वह […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के चांदी गांव के निकट भूमि विवाद में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

चांदी गांव निवासी नंद किशोर सिंह के पुत्र गब्बर कुमार ने घायलावस्था में पुलिस को दिये बयान में कहा कि वह अपनी बालू की गद्दी पर थे कि धनुषी गांव निवासी राजेश सिंह, मिथिलेश सिंह, दिलीप कुमार, अमित कुमार आदि ने आकर मारपीट प्रारंभ कर दी और विरोध करने पर जान मारने की नीयत से गोली चलायी, जो हाथ में लगी. गोली लगने के बाद वे लोग उनका एक बैग लेकर भाग गये, जिसमें नकद दो लाख 53 हजार रुपये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >