अभाकिम ने की आंदोलन की घोषणा

मामला चैती देवी की मौत का लालगंज : पुरखौली पंचायत के समसपुरा गांव के महादलित टोले में भूख से मौत की शिकार हुई चैती देवी के मुआवजे की मांग, महादलित टोले के समुचित विकास, पुरखौली पंचायत के ही वार्ड संख्या 1 एवं 2 के दलित एवं महादलितों के ढाई सौ परिवारों के राशन कार्ड से […]

मामला चैती देवी की मौत का

लालगंज : पुरखौली पंचायत के समसपुरा गांव के महादलित टोले में भूख से मौत की शिकार हुई चैती देवी के मुआवजे की मांग, महादलित टोले के समुचित विकास, पुरखौली पंचायत के ही वार्ड संख्या 1 एवं 2 के दलित एवं महादलितों के ढाई सौ परिवारों के राशन कार्ड से वंचित होने की स्थिति में उन्हें अतिशीघ्र राशन मुहैया कराने तथा किसानों की ज्वलंत समस्याओं की मांग को लेकर भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्य लालगंज प्रखंड कार्यालय पर पांच फरवरी को एवं 11 फरवरी जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे.
विरोध में धरना-प्रदर्शन की हो रही तैयारी : यह जानकारी अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव अरविंद चौधरी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन के सूचना प्रखंड कार्यालय को देने के उपरांत कहीं. इस दौरान भाकपा माले के सीता राम भक्त, नवल श्रीवास्तव आनंद राम आदि उनके साथ थे. इसके पूर्व भाकपा माले व किसान सभा के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन करते पुरखौली पंचायत के वार्ड 1 एवं दो के लोगों एवं समसपुरा महादलित समुदाय के लोगों के साथ बैठकें कीं. बैठक में चंदेश्वर कुमार, मदन मांझी, अशोक माझी, बिच्छु माझी, सुकन देवी, सोनामती देवी आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया.
दुर्घटना की शिकार महिला अब भी असहाय : देवघर के बोलबम से लौटने के क्रम में टेंपो-टाटा मैजिक की टक्कर में दुर्घटना का शिकार एवं चिकित्सकों की लापरवाही से अपंगता की शिकार लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के भगवानपुर पकड़ी गांव निवासी अर्जुन पासवान की 40 वर्षीया पत्नी सविता देवी को नौजवान भारत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान ने एक बोरी चावल, कंबल एवं पांच सौ रुपये की सहायता प्रदान की.
इस दौरान हाजीपुर स्थित बोन केयर अार्थोपेडिक सेंटर के संचालक चिकित्सक रोशन कुमार के लापरवाही पूर्ण इलाज पर क्षोभ प्रकट करते हुए राकेश पासवान ने कहा कि चिकित्सक ने अपने इलाज के दौरान महिला के पैर में स्टील नहीं लगायी और ऐसे ही प्लास्टर कर दिया. जिसके कारण उसकी हड्डी नहीं जुड़ सकी तथा महिला अपंगता की शिकार हो गयी.
इलाज के नाम पर कर ली रुपये की निकासी : महिला के इलाज के नाम पर चिकित्सक ने इस दौरान महिला के स्मार्ट कार्ड से 17 हजार 675 रुपये एवं नकद 27 हजार रुपये की वसूली कर ली. उन्होंने चिकित्सक से हर्जाना देने की मांग की. इस दौरान संगठन के घटारों मध्य पंचायत अध्यक्ष इंदल पासवान, मंटू सहनी, उमेश रजक, पप्पू गिरि, अमोद पासवान, मुकेश पासवान, कुमोद पासवान, रंधीर सहनी, नरेश पासवान, अर्जुन पासवान, मनीष पटेल, दीपक पासवान आदि दर्जनों संगठन कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >