इंटरमीडिएट वीमेंस कॉलेज में अब होगी कोरियन भाषा की पढ़ाई

हाजीपुर : नगर स्थित वीमेंस कॉलेज में मार्च के बाद कोरियन भाषा की पढ़ाई शुरू की जायेगी. कॉलेज की प्राचार्य डाॅ मीरा सिंह ने यह जानकारी दी. प्राचार्य ने एनआइटी कोरियन सेंटर, पटना की एचओडी ग्रेस ली की मौजूदगी में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किये. एमओयू में भारत एवं दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक […]

हाजीपुर : नगर स्थित वीमेंस कॉलेज में मार्च के बाद कोरियन भाषा की पढ़ाई शुरू की जायेगी. कॉलेज की प्राचार्य डाॅ मीरा सिंह ने यह जानकारी दी. प्राचार्य ने एनआइटी कोरियन सेंटर, पटना की एचओडी ग्रेस ली की मौजूदगी में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किये. एमओयू में भारत एवं दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक विनियम एवं कोरियन शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मैत्रीपूर्ण संबंध की बात कहीं गयी है. प्राचार्य ने इसे जिले के लिए गौरव की बात कहा.

दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक विनियम के तहत पिछले दिनों कॉलेज परिसर में कोरियन छात्राओं और वीमेंस कॉलेज की छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था. प्राचार्य ने बताया कि दूसरे चरण में यहां के बेरोजगार युवकों के लिए लैंग्वेज कोर्स की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. एमओयू पर हस्ताक्षर के समय कॉलेज ट्रस्ट के सचिव निरंजन सिंह, सदस्य विलियम रतन कुमार, कोरिया से आये छात्र-छात्राएं एवं वीमेंस कॉलेज की छात्राएं शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे. कॉलेज परिवार में इस पहल के लिए ग्रेस ली को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >