पुण्य कार्य में सबसे श्रेष्ठ है शिक्षा का दान

चेहराकलां : सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ दान शिक्षा दान है. शिक्षा ही मानव को मानवता का पाठ पढ़ाती है. कहा भी गया है कि शिक्षा के बिना मानव पूछ विहीन पशु समान है. यह बातें वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में राजकीय मध्य विद्यालय प्रेमराज परिसर में आयोजित समारोह में कहीं. विद्यालय के सेवानिवृत्त […]

चेहराकलां : सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ दान शिक्षा दान है. शिक्षा ही मानव को मानवता का पाठ पढ़ाती है. कहा भी गया है कि शिक्षा के बिना मानव पूछ विहीन पशु समान है. यह बातें वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में राजकीय मध्य विद्यालय प्रेमराज परिसर में आयोजित समारोह में कहीं. विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों में शिवचंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, रामपृत सिंह एवं सूर्यदेव राय को सम्मानित करते हुए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूती से कायम रखने के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर उच्च विद्यालय प्रेमराज के सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदा पाल को भी सम्मानित किया गया.

उपस्थित वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को विद्यालय के बच्चों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्प माला से सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र, डायरी समेत अन्य सामाग्री प्रदान की. मौके पर पूर्व बीडीओ जगन्नाथ सिंह, डॉ सीके सिंह, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, राघवेंद्र सिंह, आलोक कुमार, रीना कुमारी समेत अनेक लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >