रूडसेट संस्थान के स्थापना दिवस पर की गयी स्वास्थ्य जांच
हाजीपुर : केनरा बैंक व सिंडिकेट बैंक प्रायोजित रूडसेट संस्थान हाजीपुर के स्थापना दिवस के पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. नि:शुल्क जांच शिविर एवं पूर्व प्रशिक्षित उद्यमियों के लिए आसरे क्लब का उद्घाटन केनरा बैंक के वरीय प्रबंधक प्रेम किशोर गुप्ता ने किया. श्री गुप्ता ने कहा कि आबादी के अनुरूप युवाओं और युवतियों को सकरात्मक रूप से क्रियाशील करके रखना आज एक बड़ी चुनौती है.
साथ ही देश को सकारात्मकता की जरूरत है, जो उनके अंदर के कौशल का विकास करके किया जा सकता है. उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों तथा जिले के सभी युवाओं का आह्वान किया कि शैक्षणिक डिग्री के साथ ही कौशल विकास के जरिये ही स्किल डेवेलपमेंट मिशन को पूरा किया जा सकता है. उन्होंने स्वरोजगार की महत्ता बताते हुए कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए यह एक सुंदर विकल्प है. पूर्व प्रशिक्षित युवाओं व युवतियों से उनके अनुभवों को सुनने के उपरांत उन्होंने कहा कि संस्थान का सकारात्मक प्रभाव अब जिले के युवाओं में दिखने लगा है.
उन्होंने सबों को बैकों ऋण की सुविधा से जोड़ने का भरोसा भी दिया. संस्थान निदेशक डीआर शारदा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शुभकामना व्यक्त की. शिविर में अस्पताल रोड स्थित माया हेल्थ सेंटर के डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
उन्हें वरीय प्रबंधक श्री गुप्ता ने चादर देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में चल रहे प्लंबिग व सेनिटरी प्रशिक्षण तथा महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने स्वरोजगार अपनाने तथा रोजगार सृजन के प्रति आत्मविश्वास को दरसाया.
इस अवसर पर केनरा बैक हाजीपुर के प्रबंधक चंदन कुमार तथा पूर्व प्रशिक्षणार्थियों में से राज किशोर रवींद्र, राजेश कुमार सिंह, आरती सिंह, प्रतिभा मिश्र भी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य विनोद सिंह ने जबकि अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन संकाय सदस्य ठाकुर सोनू कुमार सिंह ने किया.
