''हाजीपुर के सांसद और लालगंज विधायक लापता'' का लगाया बैनर

हाजीपुर (वैशाली) : चमकी बुखार की मार से कराह रहे भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद व विधायक के लापता होने का बैनर लगा दिया है. स्थानीय सांसद पशुपति कुमार पारस व स्थानीय विधायक राजकुमार साह का अता-पता नहीं है. सांसद को खोजने वाले को 11 हजार, केंद्रीय मंत्री रामविलास को खोजने […]

हाजीपुर (वैशाली) : चमकी बुखार की मार से कराह रहे भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद व विधायक के लापता होने का बैनर लगा दिया है. स्थानीय सांसद पशुपति कुमार पारस व स्थानीय विधायक राजकुमार साह का अता-पता नहीं है. सांसद को खोजने वाले को 11 हजार, केंद्रीय मंत्री रामविलास को खोजने वाले को 15 हजार तथा विधायक को खोजने वाले को 5 हजार रुपये इनाम दिया जायेगा. ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
चंदा कर जुटा रहे रुपये : पोस्टर में लापता जनप्रतिनिधियों को खोज लाने वाले व्यक्तियों को घोषणा की गयी राशि के लिए ग्रामीणों ने चंदा वसूली शुरू कर दिया है. देर रात में भी कई लोगों को भिक्षाटन करते देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
MP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >