बिहार : हाजीपुर में एक करोड़ की अवैध शराब जब्त

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना अंतर्गत दीवानटोक गांव से पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में करीब एक करोड़ रुपये की एक हजार से अधिक कार्टन देशी-विदेशी अवैध शराब जब्त की है. गंगा ब्रिज थाना प्रभारी शशि रंजन ने सोमवार को बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से इंडस्ट्रियल थाने की […]

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना अंतर्गत दीवानटोक गांव से पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में करीब एक करोड़ रुपये की एक हजार से अधिक कार्टन देशी-विदेशी अवैध शराब जब्त की है. गंगा ब्रिज थाना प्रभारी शशि रंजन ने सोमवार को बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से इंडस्ट्रियल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दीवानटोक गांव में कई घरों में छापेमारी कर रविवार-सोमवार की रात्रि में एक हजार से अधिक कार्टन देशी-विदेशी अवैध शराब जब्त की.

उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में निर्मित जब्त शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है. उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >