बिहार : हाजीपुर में रेल पटरी के किनारे से 2 युवकों के शव बरामद

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत देसरी रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी के किनारे से आज पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया. मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है. उनके जेब से मिले कागजात में अंकित एक मोबाइल फोन […]

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत देसरी रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी के किनारे से आज पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया. मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है. उनके जेब से मिले कागजात में अंकित एक मोबाइल फोन नंबर पर फोन कर उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उस व्यक्ति को बुलाया गया है जिसने फोन उठाया था.

आज सुबह किसी ट्रेन के गेट पर बैठे होने के कारण दोनों युवकों के असंतुलित होकर गिरने की आशंका जताते हुए उन्होंने बताया कि दोनों के सिर और शरीर पर चोट के निशान पायेगये हैं. संजय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >