बिहार को पूर्ण नशामुक्त बनाने का संकल्प

नशामुक्ति अभियान को लेकर युवा चेतना जागृति का हुआ सम्मेलन हाजीपुर : शहर के टाउन हॉल में शनिवार को नशामुक्ति अभियान को लेकर युवा चेतना जागृति सम्मेलन का आयोजन हुआ. पूरे बिहार में नशामुक्ति अभियान के तहत युवाओं में जागृति फैला रहे बीएमपी के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

नशामुक्ति अभियान को लेकर युवा चेतना जागृति का हुआ सम्मेलन

हाजीपुर : शहर के टाउन हॉल में शनिवार को नशामुक्ति अभियान को लेकर युवा चेतना जागृति सम्मेलन का आयोजन हुआ. पूरे बिहार में नशामुक्ति अभियान के तहत युवाओं में जागृति फैला रहे बीएमपी के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से बिहार में शराबबंदी के कानून लागू हुआ है, तब से सुखद नजारा देखने को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाना नहीं है, बल्कि समाज व राज्य को पूर्ण नशामुक्त बनाना है. उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए यूथ ब्रिगेड का निर्माण किया है, जिसमें पूरे बिहार से एक लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >