वैशाली : दंपति पर हमले के बाद लोगों ने एक हमलावर को मार डाला

अरनियां/जंदाहा (वैशाली) : जंदाहा थाने की बेदौलिया पंचायत के चकिसा गांव में बुधवार की सुबह चार लोगों ने धारदार हथियारों से लैस होकर एक दंपति पर हमला कर दिया. शोर-शराबे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपित एक हमलावर को पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने […]

अरनियां/जंदाहा (वैशाली) : जंदाहा थाने की बेदौलिया पंचायत के चकिसा गांव में बुधवार की सुबह चार लोगों ने धारदार हथियारों से लैस होकर एक दंपति पर हमला कर दिया. शोर-शराबे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपित एक हमलावर को पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. मृत हमलावर की जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार उसकी झारखंड के दुमका जिले के पहना मुंडा के रूप में की गयी.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में जंदाहा थाने की पुलिस ने झारखंड के दुमका पुलिस को घटना की सूचना भेज दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

घटनाक्रम के अनुसार बुधवार को कपल सहनी अपनी पत्नी मीना देवी के साथ चकिसा गांव में धान के खेत में निकौनी कर रहा था. इसी दौरान पारंपरिक हथियारों से लैस चार युवक वहां पहुंचे.

अचानक युवकों ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया. दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुट गये. दंपती के चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों पर भी हमलावरों ने तेज हथियार से प्रहार किया, जिसमें चार ग्रामीण जख्मी हो गये. हल्ला होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गये. लोगों को जुटते देख चारों हमलावर भागने लगे. लोगों ने भाग रहे एक हमलावर को पकड़ लिया और उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. हालांकि तीन हमलावर मौके से भाग निकले. इधर घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस सभी घायलों को जंदाहा पीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने पिटाई से घायल एक हमलावर युवक को मृत घोषित कर दिया. घायल दंपती कपल सहनी, उनकी पत्नी मीना देवी, बलदेव दास और मिथिलेश सिंह का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल बलदेव दास की स्थिति चिंताजनक है.

आरा : चोर को भीड़ के हवाले नहीं करने पर पुलिस पर हमला

आरा/जगदीशपुर : भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवा गांव में चोरों को पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पुलिस चोरों को लेकर अपने साथ जा रही थी. लेकिन, ग्रामीण चोर को भीड़ के हवाले करने की मांग कर रहे थे. चोरों को छुड़ाने के लिए पुलिस बल पर हमला भी कर दिया, जिसमें एक एसआई और चालक जख्मी हो गये.

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिये. बाद में पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हो गया. इसी क्रम में पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गये और उसे छुड़ाने के लिए सड़क जाम कर दिया गया. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवा गांव में बीती रात चोरी की घटना हुई थी. इसी मामले में ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ा कर पकड़ लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >