िपकअप वैन और बाइक में टक्कर, एक घायल

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित गदाई सराय के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित गदाई सराय के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल बाइक सवार सराय थाना क्षेत्र के जागोडीह निवासी स्व.नंदा प्रसाद सिंह का पुत्र संजय कुमार सिंह है. जानकारी के अनुसार नगर के एक निजी नर्सिंग होम में कार्य करता है. वह अपने बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >