श्रावणी मेले को लेकर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जा रहा है. इनमें से आसनसोल और पटना के बीच दो व आसनसोल और पंडित दीनदायल उपाध्याय स्टेशन के बीच एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. साथ ही, सुल्तानगंज […]

हाजीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जा रहा है. इनमें से आसनसोल और पटना के बीच दो व आसनसोल और पंडित दीनदायल उपाध्याय स्टेशन के बीच एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. साथ ही, सुल्तानगंज स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव भी किया जा रहा है.

गाड़ी संख्या 03511 आसनसोल -पटना श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन आसनसोल से 28 जुलाई से 26 अगस्त के बीच सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को पटना के लिए खुलेगी. यह ट्रेन आसनसोल से 1.25 बजे खुलकर 1.49 बजे चितरंजन , मधुपुर जसीडीह , झाझा जुमई किउल , लखीसराय, पटना साहिब होते हुए राजेंद्रनगर रूकते 08.25 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटना से 28 जुलाई से 26 अगस्त को पटना से यह ट्रेन 10.15 बजे खुलकर 10.25 बजे राजेंद्रनगर टर्मिनल, होते हुए पटना साहिब , फतुहा होते हुए 09.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >