वैशाली : प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र व छात्राएं

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के जेआरए टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बासमती नगर केशोपुर व बाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी से रकम वसूलने से सड़क पर उतरे. छात्रों ने घंटों लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग को बाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सामने मार्ग अवरुद्ध कर प्रबंधन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. सड़क […]

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के जेआरए टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बासमती नगर केशोपुर व बाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी से रकम वसूलने से सड़क पर उतरे.
छात्रों ने घंटों लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग को बाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सामने मार्ग अवरुद्ध कर प्रबंधन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. सड़क जाम की सूचना पर वैशाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार व सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने वहां पहुंच कर आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत करके जाम हटाया एवं कॉलेज प्रबंधन से मिलकर उन्हें छात्रों की समस्या को हल करने को कहा .
वहीं बाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा निर्धारित रकम एक लाख पचास हजार रुपये दो शैक्षणिक वर्षों के लिए लिया जा रहा है.
वहीं जेआरए टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की .छात्र नेताओं में पंकज कुमार, सुबोध कुमार, पप्पू कुमार, ब्रजमोहन ,प्रियंका, अंजली ने बताया कि वर्ष 2017-18 में फॉर्म भरने के लिए 25 हजार रुपये से अधिक मांग की जा रही है.
यह इमोशनल ब्लैकमेल है .वही प्रबंधन के द्वारा उपस्थिति काट देने की बात भी कही जा रही हैं. वहीं प्रबंधन के द्वारा भी माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा निर्धारित फीस लेने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >