महनार में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो की मौत

महनार : महनार स्टेशन रोड में निर्माणाधीन अनुमंडल कार्यालय के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में ट्रैक्टर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया. ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही डाला से दबकर मौत हो गयी, जबकि बाइक […]

महनार : महनार स्टेशन रोड में निर्माणाधीन अनुमंडल कार्यालय के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में ट्रैक्टर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया. ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही डाला से दबकर मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार की मौत हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. मृतक बाइक सवार देवकी नंदन उर्फ टिंकू महनार थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी अभय ठाकुर का पुत्र था.

यह घटना तब हुई जब टिंकू महनार बाजार से जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. ट्रैक्टर पर सवार मजदूर देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल गांव निवासी अरुण सिंह के चिमनी पर काम करता था. जानकारी के अनुसार महनार स्टेशन रोड में ईंट लदा एक ट्रैक्टर महनार बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसा में दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया. बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया और सड़क के नीचे गहरे गड्ढे में चला गया. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गयी. वह ट्रैक्टर के डाला और इंजन के बीच बैठा हुआ था.

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. ट्रैक्टर पर वीआईपी चिमनी का ईंट लदा हुआ था. यह चिमनी देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल गांव निवासी अरुण सिंह का है. इस दुर्घटना में बाइक सवार महनार थाना के जगरनाथपुर निवासी अभय ठाकुर का पुत्र टिंकू कुमार को घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत गयी.
इधर घटना की सूचना मिलने पर महनार थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. उधर टिंकू की मौत की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. जगरनाथपुर गांव में मातम पसर गया. सदर अस्पताल में उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत
ट्रैक्टर से दबकर चिमनी-भट्ठा मजदूर की मौत
ट्रैक्टर का चालक फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >