सदर अस्पताल में भर्ती, एक की हालत चिंताजनक
बिदुपुर : अचानक आये आंधी-पानी से बिदुपुर में ठनका गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गये. इन्हें लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत के वार्ड सं 09 में एक घर पर ठनका गिरने से बुधवार की शाम चार महिला सहित कुल आठ व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गये. जख्मी सभी व्यक्तियों को परिजनों ने हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर भागे, जहां सभी के इलाज किये जा रहे हैं. इस घटना से पूरे टोले में अफरातफरी मच गयी
इस संबंध में पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ काली राय ने बताया कि जख्मी सरिता देवी पति उपेंद्र राय की हालत काफी चिंताजनक है और इन्हीं के घर पर तेज बारिश में ठनका गिर गया. इससे इन्हीं के परिवार की मीना देवी, बसंती देवी, बबीता देवी, विकास कुमार, गौड़ी कुमारी, राखी कुमारी एवं नीरज कुमार गंभीर रूप से झुलस गये. जख्मी सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि ठनका गिरने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है. जख्मी सभी लोग खतरे से बाहर बताये गये हैं.
