हाजीपुर-पटना बस सेवा हुई बंद, परेशानी

हाजीपुर : हाजीपुर -पटना के बीच सरकारी बस सेवा बंद कर दी गयी. इससे यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ गयी है. मुद्दतों बाद शहर से जब सरकारी बसें चलायी जाने लगी, तो लोगों को काफी सहूलियत हो गयी थी. लगभग तीन साल पहले नगर और जिलावासियों को राजधानी पटना की यात्रा के लिये आवागमन की […]

हाजीपुर : हाजीपुर -पटना के बीच सरकारी बस सेवा बंद कर दी गयी. इससे यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ गयी है. मुद्दतों बाद शहर से जब सरकारी बसें चलायी जाने लगी, तो लोगों को काफी सहूलियत हो गयी थी. लगभग तीन साल पहले नगर और जिलावासियों को राजधानी पटना की यात्रा के लिये आवागमन की जो सुविधा मिली ,उसे वापस ले ली गयी. इससे सरकार के प्रति यहां के लोगों में नाराजगी है. सरकारी बसों का परिचालन बंद होने से प्राइवेट ट्रांसपोर्ट संचालकों की बल्ले-बल्ले हो गयी है. लोगों का कहना है कि हाजीपुर से पटना जाने वाले यात्रियों को असुविधा तो हो ही रही है,

मनमाना किराया भी चुकाना पड़ रहा है. खासकर नौकरीपेशा, कामकाजी, व्यवसायी वर्ग एवं छात्र -छात्राओं, जिनका रोजाना पटना जाना-आना होता है, को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. बसों का परिचालन हो रहा था, तो लोगों को हाजीपुर शहर से पटना जंक्शन होते हुए गांधी मैदान तक जाने की सुविधा थी. यह सुविधा वापस ले लिए जाने से यात्रियों का खर्च बढ़ने के साथ-साथ कठिनाई भी बढ़ गयी है.

काफी अरसे के बाद हाजीपुर शहर में सरकारी बस सेवा शुरू हुई थी. वर्ष 2015 में बुडको के सहयोग से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा हाजीपुर और पटना के बीच एक दर्जन बसों का परिचालन शुरू किया गया था. यात्रियों की संख्या और जरूरत के मद्देनजर बाद में और बसें बढ़ायी गयी.
कुल मिलाकर लगभग दो दर्जन बसें चलायी जा रही थी. शहर के अनवरपुर चौक से हर 10 मिनट पर पटना के लिए सरकारी बसें खुल रही थी. कुछ दिनों पहले यह बस सेवा अचानक बंद कर दी गयी. बसों का परिचालन बंद हो जाने से ऑटोचालकों और प्राइवेट वाहन संचालकों की मनमानी बढ़ गयी है.
टेंपोचालकों की मनमानी
सरकारी बस सेवा से नौकरीपेशा और व्यवसायी वर्ग के लोगों को पटना जाने-आने में सुविधा होती थी. बसों का परिचालन बंद हो जाने से टेंपो चालकों की मनमानी बढ़ गयी है. वे नाजायज किराया लेते हैं.
पिंकी सिंह
जनहित में हो चालू
हाजीपुर और पटना के बीच बसों का परिचालन होने से काफी सहूलियत थी. यह सेवा बंद हो जाने के कारण परेशानी काफी बढ़ गयी है. सरकार को जनहित में अविलंब बस सेवा चालू करानी चाहिए.
ओमप्रकाश पटेल
हर दस मिनट पर थी सेवा
हाजीपुर के लोगों को लाभ मिल रहा था. हर दस मिनट पर शहर से बसें खुलती थीं. किराया भी उचित लगता था और सुगमतापूर्वक पटना की यात्रा कर पाते थे. अब फिर दुश्वारियां बढ़ गयी हैं.
शुभम दीप
दैनिक यात्रियों को दिक्कत
अनवरपुर चौक से बसें खुलती थीं. इससे विशेषकर दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा हो रही थी. 24 रुपये में हाजीपुर से पटना गांधी मैदान तक पहुंच जाते थे. अब खर्च भी बढ़ा और परेशानी भी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >