हाजीपुर : एसबीआई लूटकांड में एक गिरफ्तार

लूट के 3.44 लाख रुपये बरामद हाजीपुर : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी स्थित एसबीआई बैंक शाखा से बेखौफ अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बैंक में घुस कर बैंककर्मियों को बंधक बना कर 19 लाख लूट लिये थे. अपराधियों को पकड़ने के लिए वैशाली और मुजफ्फरपुर की पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर लूटकांड में […]

लूट के 3.44 लाख रुपये बरामद

हाजीपुर : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी स्थित एसबीआई बैंक शाखा से बेखौफ अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बैंक में घुस कर बैंककर्मियों को बंधक बना कर 19 लाख लूट लिये थे.

अपराधियों को पकड़ने के लिए वैशाली और मुजफ्फरपुर की पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर लूटकांड में शामिल एक अपराधी को धर दबोचा. पुलिस को उसके पास से लूट के 3 लाख 44 हजार रुपये, एक पिस्टल, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है.

रविवार को नगर थाने में एएसपी अजय कुमार और मुजफ्फरपुर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीते पांच जून को कुढ़नी शाखा स्थित एसबीआई बैंक से अपराधियों ने 19 लाख रुपये लूट लिये थे. सभी अपराधी घटना को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गये थे.

अपराधियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरपुर और वैशाली पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था. अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस रिकाॅर्ड में बने अपराधियों के एलबम को बैंककर्मियों को दिखाया गया, जहां बैंककर्मियों ने दो लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों की पहचान की.

टीम ने उन दो फोटो के आधार पर बैंक लुटेरे गिरोह की पहचान कर वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र निवासी राजकपूर साह के घर पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा. पुलिस ने उसके घर से लूट के 3 लाख 44 हजार रुपये, एक पिस्टल, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ के दौरान बैंक लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कांड में शामिल अन्य साथियों के बारे में भी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >