मुजफ्फरपुर पुलिस और वैशाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई

हाजीपुर : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी स्थित एसबीआई बैंक शाखा से बेखौफ अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बैंक में घुस कर बैंककर्मियों को बंधक बना कर 19 लाख लूट लिये थे. इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी थी. अपराधियों को पकड़ने के लिए वैशाली और मुजफ्फरपुर की पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी […]

हाजीपुर : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी स्थित एसबीआई बैंक शाखा से बेखौफ अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बैंक में घुस कर बैंककर्मियों को बंधक बना कर 19 लाख लूट लिये थे. इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी थी. अपराधियों को पकड़ने के लिए वैशाली और मुजफ्फरपुर की पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर लूटकांड में शामिल एक अपराधी को धर दबोचा. पुलिस को उसके पास से लूट के 3 लाख 44 हजार रुपये, एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और

एक मोबाइल बरामद किया गया. रविवार को नगर थाने में एएसपी अजय कुमार और मुजफ्फरपुर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीते 5 जून को कुढ़नी शाखा स्थित एसबीआई बैंक से अपराधियों ने 19 लाख रुपये लूट लिये थे. सभी अपराधी घटना को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गये थे. अपराधियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरपुर और वैशाली पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था. अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस रिकाॅर्ड में बने अपराधियों के एलबम को बैंककर्मियों को दिखाया गया. जहां बैंककर्मियों ने दो बैंक लुटेरे गिरोह के दो सदस्य की पहचान की.

टीम ने उन दो फोटो के आधार पर बैंक लुटेरे गिरोह की पहचान कर वैशाली जिला के करताहां थाना क्षेत्र निवासी राजकपूर साह के घर पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा. पुलिस ने उसके घर से लूट के 3 लाख 44 हजार रुपये, एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया. अपराधी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान उसने बैंक लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए लूटकांड में शामिल अन्य साथियों के बारे में भी बताया. पुलिस उसकी निशानदेही पर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

13 अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था: पकड़े गये राजकपूर ने बताया कि कुढ़नी स्थित एसबीआई बैंक लूट की घटना को कुल 13 अपराधियों ने अंजाम दिया था. लूट की घटना से पहले कई बैंको की रेकी की गयी थी. उसके बाद कुढ़नी स्थित एसबीआई बैंक को लूटने की योजना बनायी गयी. चार बाइक पर सवार 13 अपराधी पहुंचे थे. छह अपराधी बैंक के अंदर घुसे थे. बाकी लोग बैंक के बाहर ही थे. लूट की घटना के बाद पिस्टल हवा में लहराते हुए बाइक पर सवार होकर सभी अपराधी पुलिस को चकमा देने के लिए मुजफ्फरपुर की ओर निकल गये थे औररेवा रोड होते हुए लालगंज की ओर भाग निकले.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
कुढ़नी शाखा स्थित एसबीआई बैंक में लूट की घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरपुर और वैशाली पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. शनिवार को पुलिस ने लूट कांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही लूटकांड में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.
अजय कुमार, एएसपी, वैशाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >