तंबाकू दिवस पर लोगों ने ली तंबाकू न सेवन करने की शपथ

हाजीपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण न‌यी दिल्ली के निदेशानुसार एवं राज्य प्राधिकार पटना के तत्वावधान में आज दिनांक 31.05.2018 को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफल आयोजन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर अखिलेश कुमार जैन के प्रकोष्ठ में किया गया, अध्यक्ष महोदय […]

हाजीपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण न‌यी दिल्ली के निदेशानुसार एवं राज्य प्राधिकार पटना के तत्वावधान में आज दिनांक 31.05.2018 को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफल आयोजन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर अखिलेश कुमार जैन के प्रकोष्ठ में किया गया, अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारी को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिला गई

साथ ही निरतर लोक अदालत के न्यायाधीश श्री गंगा प्रसाद की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के सचिव श्री सुरेन्द्र प्रसाद, के नेतृत्व मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर के मध्यस्थता केंद्र, वैशाली में सभी पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थतो,पारा लिगल भोलेन्टियर एवं प्राधिकार के सभी कर्मचारियों को तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलायी गयी कि आज दिनांक 31 मई 2018 को तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है.

इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि हम स्वयं भी किसी प्रकार का नशा न करेंगे और अन्य लोगों को भी किसी प्रकार का नशा नहीं करने हेतु प्रेरित करेंगे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर के द्वारा अन्य सभी विभागों में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने हेतु अनुरोध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >