डीएम ने अधिकारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने का कराया संकल्प

हाजीपुर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए. इस अवसर पर तंबाकू का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. न्यायालय से लेकर समाहरणालय तक सभी महकमों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धूम्रपान और तंबाकू के विरुद्ध शपथ ली. […]

हाजीपुर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए. इस अवसर पर तंबाकू का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. न्यायालय से लेकर समाहरणालय तक सभी महकमों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धूम्रपान और तंबाकू के विरुद्ध शपथ ली. समाहरणालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजीव रोशन, पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों, सिविल सर्जन डॉ इंद्रदेव रंजन, डीडीसी सर्व नारायण यादव, सदर एसडीओ रवींद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >