कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महनार नगर : महनार पुलिस ने नाटकीय ढंग से गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर महनार नगर स्थित बस स्टैंड से कई वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी मुक्कु राय को धर दबोचा है. पकड़ा गया अपराधी मुक्कु राय पिता सोहन राय लावापुर गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को गुप्त सूचना […]

महनार नगर : महनार पुलिस ने नाटकीय ढंग से गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर महनार नगर स्थित बस स्टैंड से कई वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी मुक्कु राय को धर दबोचा है. पकड़ा गया अपराधी मुक्कु राय पिता सोहन राय लावापुर गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि महनार बस स्टैंड से वह बस से महनार से बाहर निकलने की फिराक में है.

सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष बस में बैठ गये. थोड़ी देर बाद ही मुक्कु राय आराम से बस में आकर बैठा, तभी पुलिस अभय सिंह ने उसे दबोच लिया. महनार थानाध्यक्ष ने बताया कि मुक्कु राय पर हत्या, अपहरण, लूट, रेप समेत दर्जनों केस दर्ज है.

इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >