120 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज धराया

महनार नगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत लावापुर नारायण गांव में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी,जब थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ एक घर से एक धंधेबाज समेत 120 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि लावापुर नारायण […]

महनार नगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत लावापुर नारायण गांव में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी,जब थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ एक घर से एक धंधेबाज समेत 120 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि लावापुर नारायण अंतर्गत शराब माफिया जयकांत राय पिता स्व सोहन राय अपने घर में शराब की खेप तस्करी के लिए मंगवाया है. सूचना मिलते ही महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, एसआई आलोक कुमार, एसआई राकेश कुमार और पुलिस बल के साथ लावापुर नारायण स्थित शराब माफिया जयकांत राय के घर को चारों ओर से घेर लिया और घर के अंदर कमरे की तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में तहखाना बना था और उपर से आलू रखा था,

ताकि किसी को पता न चल सके. लेकिन शराब माफिया शराब को ठिकाना लगा रहा था, उसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर धंधेबाज को धर दबोचा और तहखाने से पुलिस ने 750 एमएल रायल चैलेंज का 36 बोतल, 750 एमएल रायल स्टेग का 12 बोतल, 375 एमएल रायल स्टेग का 72 बोतल, कुल 120 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही शराब के तस्करी में उपयोग किया जाने वाला टाटा नैनो कार और एक बाइक भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >