पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटा ट्रक, दो लोगों की गयी जान

महुआ (हाजीपुर) : शुक्रवार की शाम हाजीपुर की ओर से आटा लेकर महुआ की ओर जा रहा ट्रक रानीपोखर के समीप लक्ष्मीपुर बखरी गांव में पेड़ से टकराकर पलट गया. इससे लक्ष्मीपुर निवासी राजेंद्र राम की 50 वर्षीया पत्नी शीला देवी व ट्रक के खलासी की दबने से मौत हो गयी. बताया गया कि मृत […]

महुआ (हाजीपुर) : शुक्रवार की शाम हाजीपुर की ओर से आटा लेकर महुआ की ओर जा रहा ट्रक रानीपोखर के समीप लक्ष्मीपुर बखरी गांव में पेड़ से टकराकर पलट गया.

इससे लक्ष्मीपुर निवासी राजेंद्र राम की 50 वर्षीया पत्नी शीला देवी व ट्रक के खलासी की दबने से मौत हो गयी. बताया गया कि मृत महिला अपनी बेटी-दामाद को गाड़ी पकड़ाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी ट्रक पलट गया. हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे लगभग एक घंटा आवागमन बाधित रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >