वाहन की ठोकर से शिक्षिका की मौत

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक शिक्षिका की मृत्यु हो गयी. मृत शिक्षिका निर्मला कुमारी भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, आर्य टोला प्रतापटांड पश्चिमी में पदस्थापित थीं. वह थाना क्षेत्र के ही बिठौली गांव […]

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक शिक्षिका की मृत्यु हो गयी. मृत शिक्षिका निर्मला कुमारी भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, आर्य टोला प्रतापटांड पश्चिमी में पदस्थापित थीं. वह थाना क्षेत्र के ही बिठौली गांव निवासी पूर्व शिक्षक स्व धीरेंद्र कुमार धीरज की पत्नी थीं. मृत शिक्षिका के पति स्व धीरज भी प्रखंड के मध्य विद्यालय, हुसैना में पदस्थापित थे. उनकी मृत्यु भी विद्यालय से अपने प्रधानाध्यापक हुसैना निवासी लाल बाबु राय के साथ मोटरसाइकिल से विद्यालय से लौटने के क्रम में सतपुरा गांव के समीप मानव रहित रेलवे समपार पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा जाने के कारण हुई थी.

जिसके बाद करीब एक वर्ष पूर्व पत्नी निर्मला कुमारी की अनुकंपा के आधार पर शिक्षिका के पद पर नियोजन हुआ था. मंगलवार को मृत शिक्षिका विद्यालय जाने के लिए ही घर से निकल कर सड़क पर आयी और गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहीं थीं. इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. सदर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर लौट आये. वापस लौटने के बाद आक्रोशित परिजन सहित ग्रामीणों ने शव को एनएच-22 के बीच सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया. जाम के दौरान घटना स्थल के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं. प्रचंड धूप के कारण जाम में फंसे बच्चे, बूढ़े एवं महिला यात्री पानी के छटपटाते रहे. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >