जंदाहा : जंदाहा-समस्तीपुर एनएच 322 स्थित हरि प्रसाद गांव में बाइक एवं ट्रक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए जंदाहा बाजार के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. घटना मंगलवार को उस वक्त हुई, जब अरनिया निवासी वीरेंद्र झा का 20 वर्षीय पुत्र राजू अपनी बाइक से समस्तीपुर जा रहा था. इसी बीच हरि प्रसाद गांव में सामने से आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक दो भाई में छोटा था, जिसकी शादी एक साल पूर्व हुई थी. 10 दिन पूर्व एक पुत्र भी हुआ था. घटना के बाद उसकी माता एवं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
जंदाहा : जंदाहा-समस्तीपुर एनएच 322 स्थित हरि प्रसाद गांव में बाइक एवं ट्रक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए जंदाहा बाजार के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. घटना मंगलवार को उस […]
