मुखिया पर फायरिंग भाई को लगी गोली

गांव के ही अशोक सिंह सहित पांच पर प्राथमिकी महनार : प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया व उनके भाई पर अपराधियों ने शनिवार की देर रात ताबड़ तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया. इस घटना में मुखिया तो बाल-बाल बच गये, लेकिन उनके छोटे भाई को दो गोली लगी है और वह गंभीर […]

गांव के ही अशोक सिंह सहित पांच पर प्राथमिकी

महनार : प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया व उनके भाई पर अपराधियों ने शनिवार की देर रात ताबड़ तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया. इस घटना में मुखिया तो बाल-बाल बच गये, लेकिन उनके छोटे भाई को दो गोली लगी है और वह गंभीर रूप से जख्मी है. घटना को लेकर एक नामजद सहित चार पांच अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात महनार प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह व उनके छोटे भाई सर्वेश कुमार सिंह के ऊपर अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर जानलेवा हमला उस वक्त किया,
जब वे दोनों भाई किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे. गांव के बजरंगवली चौक पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन पर तथा उनके भाई पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी. घटना में मुखिया तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके छोटे भाई सर्वेश कुमार सिंह को दो गोली लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया है कि एक गोली जांघ में और दूसरी गोली हाथ में लगी है. सर्वेश कुमार का इलाज हाजीपुर में चल रहा है. घटना के बाद से गांव में तनाव है.
क्या कहते हैं मुखिया
घटना के संबंध में मुखिया मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से अपने छोटे भाई सर्वेश कुमार सिंह के साथ एक जगह शादी समारोह में घर से जा रहे थे. तभी हसनपुर बजरंगबली मंदिर के निकट घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्होंने बताया पांच से छह गोलियां चलायी गयी.
जिसमें से दो गोली उनके भाई को लगी. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पैदल ही मौके से भाग निकले. मुखिया ने बताया कि औद्योगिक थाना हाजीपुर की पुलिस ने उनके भाई का फर्द बयान लिया है. उन्होंने बताया कि फर्द बयान में एक नामजद सहित चार-पांच अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. फर्द बयान में गांव के ही योगेंद्र सिंह के पुत्र अशोक सिंह को नामजद किया गया है.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
घटना के संबंध में महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वे तथा एसडीपीओ रजनीश कुमार हाजीपुर घायल से मिलने जा रहे हैं.
अभय कुमार, थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >