हथियार के साथ दो अपराधी धराये, भेजा गया जेल

पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग रहा था हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ के समीप नगर थाने की पुलिस ने दो युवकों को अपराध की योजना बनाते दो पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया . दोनों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. पकड़े गये युवकों में एक राहुल कुमार […]

पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग रहा था

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ के समीप नगर थाने की पुलिस ने दो युवकों को अपराध की योजना बनाते दो पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया . दोनों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. पकड़े गये युवकों में एक राहुल कुमार भगवानगंज थाना के गोखुला गांव निवासी शैलेंद्र वर्मा का पुत्र है, दूसरा रौशन कुमार चांदपुरा ओपी के मधौल गांव निवासी सुधीर राम का पुत्र बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के जढुआ के समीप पुलिस गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी को देख भाग रहे दो युवकों पर पुलिस को उन पर शक होते ही पुलिस ने उन दोनों का पीछा कर दोनों युवकों को धर दबोचा.
पुलिस ने जब उन दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किया. दोनों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >