तेज प्रताप ने साधा सीएम पर निशाना

बिदुपुर : प्रखंड क्षेत्र के चकौशन बाजार स्थित मां सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने शराबबंदी पर कहा कि बिहार में शराबबंदी विफल है. धड़ल्ले से शराब बिक रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार व उनके […]

बिदुपुर : प्रखंड क्षेत्र के चकौशन बाजार स्थित मां सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने शराबबंदी पर कहा कि बिहार में शराबबंदी विफल है. धड़ल्ले से शराब बिक रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार व उनके पुत्र पहले नशा छोड़ दें. उसके बाद सूबे की चिंता करें. उन्होंने कहा कि थाने से शराब बिक रही है.

एसपी मनु महाराज पहले दियारा में शराब भेज देता है और फिर भिखारी का रूप धारण कर पकड़ कर नाम कमाता है.
बिहार में नकली दवा पटना के गोबिंद मित्रा रोड में धड़ल्ले से बिकवाई जाती है और अफसर मालामाल हो रहे हैं. बिहार में लूट, हत्या, अपहरण बढ़ गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार के दादा हैं और अमित शाह सुशील मोदी के दादा हैं, लेकिन हम छोड़ेंगे नहीं. इतना मजबूर कर देंगे कि मोदी पस्त हो जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा का बैकडोर आरएसएस है, उसी तरह आरएसएस को खत्म करने के लिए आरजेडीडीएसएस का गठन किया गया है. उन्होंने संयुक्त रूप से फीता काट कर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया एवं इसके लिए डायरेक्टर जयराम राय एवं हरेराम राय को धन्यवाद दिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जितेंद्र कुमार ने व संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव ने किया. मंच संचालन चंदन पाल ने किया. विधायक प्रेमा चौधरी, राजद नेता विनोद श्रीवास्तव, संजय पटेल, विजय यादव, आकाश यादव आदि विचार व्यक्त किये. मौके पर अशरफी राय, उषा देवी, राकेश रमन चौबे, सुरेश राय, उदय प्रकाश राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >