हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले एवं पवित्र स्नान के लिए जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल लोगों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किये गये इंतजामों की गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी रचना पाटील एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से इंतजाम की समीक्षा की. इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से लोगाें से अपील की कि वे किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें और धैर्य व संयम के साथ अपनी आस्था को पूरा करें.
लोग अफवाहों पर नहीं दें ध्यान : डीएम
हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले एवं पवित्र स्नान के लिए जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल लोगों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किये गये इंतजामों की गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी रचना पाटील एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने […]

वाहनों के परिचालन पर रहेगा प्रतिबंध : समीक्षा बैठक के दौरान दोनों शीर्ष पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तीन से पांच नवंबर तक नगर के रामाशीष चौक से लेकर कोनहारा घाट तक पहुंचने वाली प्रमुख सड़कों पर बड़े व छोटे चार पहिया वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. पवित्र स्नान को लेकर जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल लोगों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से उक्त निर्णय लिया गया है.
कोनहारा घाट पर जिला प्रशासन की ओर से शिविर लगाया जायेगा. वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की ओर से निरंतर निगरानी की जायेगी. wूनगर के सभी प्रमुख घाटों पर नावों एवं गोताखोरों को सक्रिय रहकर निगरानी करने की व्यवस्था की गयी है. उधर, निजी नावों के परिचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है.
24 घंटे चिकित्सा शिविर का होगा संचालन : समीक्षा के दौरान बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगाया गया चिकित्सा शिविर 24 घंटे काम करेगा. शिविर में सर्पदंश के शिकार मरीजों के लिए वैक्सीन उपलब्ध रखने के निर्देश दिये गये हैं.