शराब की 14 भट्ठियां ध्वस्त, पांच हजार किलो महुआ जावा बरामद

चार घंटे तक नदी घाटों व दियारे में पुलिस ने चलाया अभियान छापेमारी में लगायी गयी थीं पुलिस की दो टीमें हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर एवं लिटियाही दियारा क्षेत्रों में छापेमारी व तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने 14 देसी शराब की भट्ठियों को […]

चार घंटे तक नदी घाटों व दियारे में पुलिस ने चलाया अभियान
छापेमारी में लगायी गयी थीं पुलिस की दो टीमें
हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर एवं लिटियाही दियारा क्षेत्रों में छापेमारी व तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने 14 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. इन भट्ठियों के समीप से प्लास्टिक के ड्रमों में रखा गया लगभग पांच हजार किलो महुआ जावा बरामद किया.
जानकारी के अनुसार वैशाली के एसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर एवं लिटियाही दियारा क्षेत्र में धड़ल्ले से देसी शराब तैयार की जा रही है. एसपी के निर्देश पर गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में गंगा ब्रिज थाने के अवर निरीक्षक बद्रीनाथ सिंह, रवींद्र सिंह, सुभाष सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अशोक सिंह सहित पुलिस बल को शामिल किया गया.
टीम नाव से दियारा क्षेत्र में पहुंची. पुलिस ने धंधेबाजों को दबोचने के लिए नदी और खेत के रास्ते छापेमारी करने की रणनीति बनायी. इसी रणनीति के तहत टीम को दो भागों में बांटा गया. एक टीम नाव से नदी घाटों के किनारे संचालित भट्ठियों को तलाशना शुरू किया, जबकि दूसरी टीम सुकुमारपुर व लिटियाही दियारा गांव में पहुंची.
हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाजों में हड़कंप मच गया और इस धंधे से जुड़े लोग झाड़ियों के रास्ते निकल भागे. टीम ने चार घंटों तक सघन छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान झाड़ियों के बीच चलायी जा रही 14 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. टीम ने प्लास्टिक के ड्रमों में रखे गये महुआ जावा को मौके पर बहाकर नष्ट कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >