महुआ : थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव से बीती रात चोरों ने चार घरों का ताला काट कर दो लाख नकदी समेत छह लाख के सामान की चोरी कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मंगुराही गांव में घुसे चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मो. मुस्लिम के घर से 10 हजार नकदी समेत 80 हजार की जेवरात चुरा लिये. पड़ोस के राजेंद्र पासवान के घर से 30 हजार नकदी समेत 90 हजार की जेवरात और लक्ष्मण पासवान के घर से घर बनाने के लिये रखे गये नकदी 70 हजार रुपये पर हाथ साफ किया. उधर वकील शर्मा के घर से नकदी समेत 75 हजार से ज्यादा की समान की चोरी कर ली गयी.
चोरों ने कीमती वस्त्र, बर्तन के साथ अन्य सामान भी ले गये. इसकी जानकारी गृहस्वामी को उस वक्त हुई जब शनिवार की अहले सुबह परिजन सो कर उठे. घर के दरवाजा का ताला काटा पड़ा था. एक ही रात चार घरों में हुई भीषण चोरी की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला वहां पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली. इसकी सूचना पीड़ित परिवारों ने महुआ पुलिस को दी है. उधर गांव में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है.
