दो युवकों की मौत से गांव में मातम

देसरी/सहदेई बूज़ुर्ग : सहदेई बूज़ुर्ग पंचायत के विहजादी गांव में छठ का उत्साह मातम में बदल गया. जहां पूजा को लेकर हर्ष व उल्लास का माहौल था, वहां अब विलाप व मातम पसरा है. गांव के दो युवकों के नदी में डूब जाने से पूरे गांव में शोक व्याप्त है. महनार के फतेहपुर गंगा घाट […]

देसरी/सहदेई बूज़ुर्ग : सहदेई बूज़ुर्ग पंचायत के विहजादी गांव में छठ का उत्साह मातम में बदल गया. जहां पूजा को लेकर हर्ष व उल्लास का माहौल था, वहां अब विलाप व मातम पसरा है. गांव के दो युवकों के नदी में डूब जाने से पूरे गांव में शोक व्याप्त है. महनार के फतेहपुर गंगा घाट पर स्नान करने के लिए दोनों युवक गये थे. स्थानीय लोगों ने उन दोनों को बैरिकेडिंग के अंदर न जाने की सलाह भी दी थी, लेकिन पंकज नहाने के लिए घेरा के आगे चला गया, जहां डूबने लगा. उसे बचाने के क्रम में विवेक भी डूब गया.

स्थानीय लोगों ने बचाने का भरपूर प्रयास किया और आधा घंटा के अंदर उसे अस्पताल पहुंचाया, परंतु डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. विवेक गांधी उच्च विद्यालय के दशम वर्ग का, तो विवेक रमाकांत रामेश्वरी महाविद्यालय, लखनपुर, देसरी में इंटर का छात्र था. पंकज की एक बड़ी व एक छोटी बहन है, जबकि विवेक अपने परिवार का इकलौता चिराग था. उसकी मां की मौत बचपन में ही मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >