दूसरे दिन भी नहीं मिला शव, हलकान रही टीम

बिदुपुर : प्रखंड के खालसा घाट स्थित दियारे इलाके के गंगा नदी किनारे दक्षिण दिशा में गत शुक्रवार को हुई नाव डूबने की घटना में शव को निकलने के लिए शनिवार की सुबह से प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीण हलकान दिखे. शव की खोजबीन के लिए जहां एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में प्रयासरत रही, वहीं […]

बिदुपुर : प्रखंड के खालसा घाट स्थित दियारे इलाके के गंगा नदी किनारे दक्षिण दिशा में गत शुक्रवार को हुई नाव डूबने की घटना में शव को निकलने के लिए शनिवार की सुबह से प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीण हलकान दिखे.
शव की खोजबीन के लिए जहां एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में प्रयासरत रही, वहीं स्थानीय मछुआरे भी गंगा में डुबकी लगाकर शव की खोज में लगे रहे. खोजबीन के दौरान केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल दियारा में जाकर घटनास्थल के निकट पदाधिकारियों से जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना भी दी. शवों की खोज के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ के 20 सदस्यीय टीम चार बोटों के सहारे गोताखोरों की मदद से शव की खोज में जुटे दिखे.
इस दौरान बीडीओ दुनिया लाल यादव, सीओ संजय कुमार राय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सत्यानंद भगत, दयानंद भगत, अनिल राय, गजेंद्र भगत के अलावे टिंकज कुमार सिंह, अवधेश सिंह, कामेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष, महासचिव राज कुमार पासवान, अशोक पंडित, सत्यानंद भगत आदि भी पहुंच कर जानकारी ली. शाम तीन बजे तक डूबे नाव का पता चला.
गमछा में बंधा हुआ दो हजार दो सौ रुपये नकदी सहित तीन साइकिल खोज के दौरान मिला. संसद प्रतिनिधि श्री सिंह ने सरकार एवं जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये आपदा विभाग से दिलाने की मांग की है. वहीं परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दुख के इस घड़ी में आपके साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >