Vaishali: भूमि विवाद में युवती पर केरोसिन फेक जलाया, अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपी गिरफ्तार

Vaishali News: लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर गांव में भूमि विवाद में एक युवती पर केरोसिन फेंक कर उसे जला दिए जाने का मामला सामने आया है. घायल पीड़िता के परिजनों ने पहले नजदीक के लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Vaishali News: लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर गांव में भूमि विवाद में एक युवती पर केरोसिन फेंक कर उसे जला दिए जाने का मामला सामने आया है. घायल पीड़िता के परिजनों ने पहले नजदीक के लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

लेकिन स्वजन सदर अस्पताल नहीं ले जाकर लालगंज के ही एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपित चंदन को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

शौच के लिए गई तो केरोसिन फेक जलाया

पीड़िता के पिता अगरपुर निवासी सुरेंद्र पटेल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सरस्वती कुमारी बुधवार की सुबह शौच के लिए गई थी. इसी क्रम में पड़ोसी देवेंद्र महतो के पुत्र चंदन कुमार ने उस पर पीछे से केरोसिन फेंक दिया और आग लगा दी.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स, देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल…

पिता ने बताया भूमि विवाद का मामला

इससे वह बुरी तरह झुलस गई और चीखती हुई बगल के शनिचरा पोखर में कूद गई. पिता ने आरोप लगाया कि देवेंद्र महतो उर्फ देवेंद्र पटेल के साथ उनका भूमि विवाद चल रहा है. इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है.

क्या कहती है पुलिस-

पुलिस का कहना है कि आरोपित चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उस पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >