UP Police Encounter: एनकाउंटर में मारे गए बिहार के दो अपराधी, यूपी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

UP police Encounter: उत्तरप्रदेश के लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर से गहने लूटने के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार के दो अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है.

UP police Encounter: उत्तरप्रदेश के लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार काटकर लुटेरों ने 42 लॉकरों में रखे गहने को लूट लिए थे. इस वारदात को अंजाम देने में 7 बदमाश शामिल थे. जिनमें 6 बिहार के और एक लखनऊ का बताया जा रहा है. बिहार के दो अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. 6 अपराधियों में से 4 मुंगेर के निवासी हैं. वहीं एक लखीसराय और एक भागलपुर के सुल्तानगंज का बताया जा रहा है.

मारे गए दोनों अपराधी मुंगेर के निवासी

इस गिरोह के 2 अपराधी यूपी पुलिस के हाथों मारे गए हैं. मारे गए दोनों अपराधी मुंगेर के थे. जिनकी पहचान अरसगंज थानाक्षेत्र के चौरगांव निवासी सोविंद कुमार और अमईया पंचायत के सन्नी कुमार के रूप में की गई है. वहीं मुठभेड़ में एक आरोपी अरविंद कुमार को पैर में गोली लगी है. अपराधी कैलाश बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये दोनों भी मुंगेर से ही हैं. जबकि मास्टरमाइंड विपिन वर्मा लखनऊ का रहने वाला है जो अपने 2 साथी के साथ फरार है.

Also Read: पटना में बर्थडे पार्टी की भीड़ में छिपा था शूटर, जश्न में डूबे छात्र को उतारा मौत के घाट

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

इस मामले में हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ही गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त हुई है. सभी अपराधियों की इतिहास खंगाली जा रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि खड़गपुर थाना में आपराधिक इतिहास नहीं है. वहीं लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कैलाश बिन्द ने चिनहट के ओवरसीज बैंक में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. तीन लाख रुपया नकद, ज्वेलरी, एक देसी कट्टा, एक गोली बरामद किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >