अचानक हॉस्पिटल में एडमिट हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के नेता ने दिया हेल्थ अपडेट

Jitan Ram Manjhi Health Update: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं. अचानक हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से उनकी तबीयत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन उनकी पार्टी के नेता का कहना है कि केंद्रीय मंत्री बिल्कुल ठीक हैं.

Jitan Ram Manjhi Health Update: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से जुड़ी खबर है. वे पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं. हॉस्पिटल में जीतन राम मांझी के कार्यकर्ता भी दिखे. साथ ही हॉस्पिटल में उनसे मुलाकात करने के लिए श्याम रजक पहुंचे थे. इस दौरान श्याम रजक ने जीतन राम मांझी का हाल-चाल जाना.

HAM पार्टी के प्रवक्ता ने दिया अपडेट

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत को लेकर उनकी पार्टी के नेता ने अपडेट दिया. हम पार्टी के प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है. वे पटना के एक निजी अस्पताल में सिर्फ सामान्य रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हैं और डॉक्टर्स की ओर से उनकी आवश्यक जांच की जा रही है.

मांझी की हालत चिंताजनक नहीं

पार्टी के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि कहीं से भी कोई चिंताजनक बात नहीं है. उनकी जांच सामान्य है और वे पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य हैं. किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है. जल्द ही केंद्रीय मंत्री स्वस्थ होकर सबके बीच आयेंगे. इस तरह से पार्टी के नेता ने स्पष्ट किया है कि जीतन राम मांझी सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरक्षण के मुद्दे को लेकर मांझी चर्चा में

जीतन राम मांझी बिहार की सियासत में इन दिनों आरक्षण के मुद्दे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सबसे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस मामले में कहा था, आरक्षण संविधान की ओर से मिला अधिकार है, ना कि कोई खैरात. आरक्षण की व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश स्वीकार नहीं किया जाएगी.

इसके बाद मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा था, आरक्षण की समीक्षा की बात को इसके खत्म करने की मांग के रूप में देखना गलत है. इस बयानजाबी के बीच ही जीतन राम मांझी ने बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था, आरक्षण के अंदर पिछड़ी जातियों को अलग से आरक्षण मिलना चाहिए. इस मामले में उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की थी.

Also Read: जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत पर तेजस्वी ने की इंक्वायरी की मांग, बोले- सिर्फ गरीब ही मारे जा रहे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >