आरा में 8.50 अरब की लागत से बनाए जायेंगे 2 बाईपास, जानिए पूरा एलाइनमेंट और किन इलाकों को होगा फायदा

Two New Bypass Project: बिहार में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में आरा जिले को अरबों की सौगात दी गई. जिले में दो नए बाईपास बनाए जायेंगे. इससे लोगों को जाम की झंझट से राहत मिल सकेगी.

Two New Bypass Project: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में राज्य के आरा जिले को महत्वपूर्ण सौगात मिली. इससे शहर के अंदर बढ़ते ट्रैफिक दबाव से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. आरा जिले में लगभग 8.50 अरब रुपये की लागत से दो नए बाईपास बनाए जाने की योजना है.

इन दो इलाकों में रहने वालों को खास फायदा

बिहिया और बड़हरा इलाके में दो नए बाईपास बनाए जायेंगे. इससे हर रोज लगभग 10 हजार गाड़ियों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा. जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए आना-जाना आसान होने की उम्मीद है. सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बड़े और बाहरी गाड़ियों को बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यहां बनाया जाएगा पहला बाईपास

पहला बाईपास बिहिया इलाके में बनेगा. इसकी लंबाई करीब 6.60 किलोमीटर होगी. बताया जा रहा है कि फिलहाल सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जिसे बढ़ाकर करीब 7 से 10 मीटर करने की योजना है. इस पर लगभग 5 अरब रुपये खर्च होने का अनुमान है.

जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर की तरफ से बिहिया की ओर आने वाली बड़ी गाड़ियों को बाजार में घुसने की जरूरत नहीं होगी. प्रस्तावित बाईपास बियाडा के रास्ते टीपुरा, कटेया और अमराई नवादा होते हुए आरा-बक्सर हाईवे से जुड़ेगा.

इसका सीधा असर बिहिया बाजार और बिहिया आरओबी के आसपास दिखाई देगा. मौजूदा समय में इन इलाकों में गाड़ियों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनती है. बाईपास बनने के बाद इस रास्ते से हर रोज करीब 5,780 गाड़ियों के गुजरने का अनुमान है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बड़हरा-बबूरा इलाके में बनेगा दूसरा बाईपास

दूसरा बाईपास बड़हरा-बबूरा इलाके में बनेगा. करीब 5.85 किलोमीटर लंबे इस रूट को भी 7 से 10 मीटर तक चौड़ा करने की योजना है. इसके निर्माण पर लगभग 3.50 अरब रुपये खर्च होंगे. यह बाईपास पड़रिया के रास्ते निकलेगा और बक्सर-कोईलवर तटबंध पर विकसित किया जाएगाच.

गौर करने वाली बात यह है कि जब जाम की समस्या होगी तो उस समय यह रूट लोगों के लिए एक वैकल्पिक रास्ता होगा. इससे बड़हरा और आसपास के गांवों से आने-जाने वाली गाड़ियों का मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि यहां बाईपास के बनने से हर रोज करीब 4 हजार गाड़ियों को फायदा मिल सकेगा.

इन गांवों के लोगों का भी आसान होगा सफर

जानकारी के मुताबिक, बड़हरा-बबूरा बाईपास का फायदा सिर्फ मुख्य बाजारों तक सीमित नहीं रहेगा. बिशनपुर, फूहा, सिरसिया, बबूरा, कुइया, एकौना, धूसरिया, बड़हरा, पड़रिया और रामपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी. इस तरह से आने वाले समय में आरा के लोगों को सिर्फ एक नई सड़क नहीं मिलेगी, बल्कि जाम से बचने के लिए दो नए विकल्प मिलेंगे.

Also Read: बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं के खिलाफ एक्शन, पार्टी से शो कॉज नोटिस जारी, जानिए मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >