बिहार के हर जिले में बनेगा ट्रैफिक पार्क, एक ही जगह मिलेगी सड़क सुरक्षा और नियमों की पूरी जानकारी

Bihar News: पटना समेत बिहार के सभी जिलों में अब ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए ट्रैफिक पार्क बनाए जाएंगे. परिवहन विभाग ने जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव के पास जमीन चिह्नित कर इस वित्तीय वर्ष में पार्क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है. इन पार्कों में आम लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी.

Bihar News: (प्रमोद कुमार) परिवहन विभाग पटना में जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव सहित अन्य सभी जिलों में ट्रैफिक पार्क बनायेगा. विभाग ने इस प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है. जिला प्रशासन को ट्रैफिक पार्क के लिए मरीन ड्राइव के समीप जमीन चिह्नित करने को कहा गया है. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में पार्क बनाने का काम शुरू हो जायेगा. विभाग का मानना है कि हर जिले में एक ट्रैफिक पार्क जरूरी है, जहां लोगों को यातायात नियमों की जानकारी मिल सकें.

एक ही जगह पर मिलेगी ट्रैफिक नियमों व चिह्नों की जानकारी

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इस ट्रैफिक पार्क का निर्माण होगा. एक ही जगह पर ट्रैफिक नियमों व चिह्नों की जानकारी दी जायेगी, ताकि लोगों को नियमों का कहीं भी पालन करने में दिक्कत नहीं हो. विभाग ने पहले दिल्ली की तर्ज पर पटना के कुछेक पार्कों में ट्रैफिक पार्क निर्माण की योजना बनाई थी, लेकिन यातायात नियमों को लेकर एक समर्पित ट्रैफिक पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है. शहर में लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने और जानकारी का अभाव रहने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पहले ही पटना में ट्रैफिक पार्क बनाने का अनुरोध किया था. उसी के आलोक में इसकी कवायद शुरू की गई है.

पार्क में युवाओं को मिलेगा व्यवहारिक ज्ञान

पार्क में सिर्फ वाहन चालकों को नहीं, बल्कि स्कूली छात्र-छात्राओं, आम लोगों को यातायात नियमों के संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी. विभाग का मानना है कि राज्य भर में सड़कों की लंबाई बढ़ी है. वहीं, गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है. पार्क में जब लोग आयेंगे, तो गाड़ी चलाने के दौरान किन नियमों का पालन करना है, ट्रैफिक पार्क में इसकी पूरी जानकारी रहेगी. वहीं, पार्क में सड़क, फुटओवर ब्रिज, डमी बिल्डिंग, प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी. ताकि बच्चों, युवाओं को यातायात नियमों के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिल सके. यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और विभिन्न प्रकार के यातायात संकेतों के बारे में विस्तार से बताया जायेगा.

Also Read: नालंदा में बनेगा बिहार का पहला हाईटेक मछली मॉल, मछुवारों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >