भागलपुर के गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों का एक साथ शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार के साथ युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.
पटना में 'जनता के दरबार कार्यक्रम' का बोर्ड बदल गया है. पहले इसके बोर्ड का रंग ब्लू था लेकिन अब यह बदलकर भगवा रंग का हो गया है. इतना ही नहीं, कार्यक्रम का नाम भी बदल गया है. इसे 'जनता के दरबार कार्यक्रम' से अब 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' कर दिया गया है.
बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनसुराज को राजनीतिक झटका लगा. पार्टी के कई प्रमुख चेहरे और पूर्व उम्मीदवार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. इनमें कुम्हरार से जनसुराज के उम्मीदवार रहे प्रो. केसी सिन्हा, राजनीतिक कार्यकर्ता बिट्टू सिंह और उनकी पत्नी प्रमुख रूप से शामिल हैं. जनसुराज पार्टी के मनेर से उम्मीदवार रहे गोपाल सिंह, डॉ. किशोर कुमार सिंह के साथ कई लोग बीजेपी में शामिल हुए. प्रो. केसी सिन्हा जनसुराज के चर्चित उम्मीदवारों में रहे हैं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, सुरक्षा और जन-कल्याण से जुड़े 25 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई. भागलपुर में बनने वाले नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम अब अजगैबीनाथ धाम हवाई अड्डा होगा और इसके लिए 3145 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी जाएगी, जिसके लिए सरकार ने 1329 करोड़ से ज्यादा की रकम मंजूर की है.
पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया. पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए पूर्व जेडीयू नेता छोटू सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था. ऐसे में छोटू सिंह के कुछ समर्थकों ने जदयू ऑफिस के बाहर प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
Also Read: पटना-अहमदाबाद के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, दानापुर से चलने वाली दो ट्रेनों की बढ़ी अवधि
