फाइल- 7- दो पक्षों में हुई मारपीट, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दो पक्षों में हुई मारपीट सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

8 मई- फोटो-6- पुलिस की गिरफ्त में आरोपित. राजपुर. थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में गांव के ही सिपाही सिंह एवं रविंद्र सिंह के बीच विवाद हो जाने से इस मामले में दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उनके मोहल्ले में गुजर रहे बिजली तार पर किसी एक पक्ष के द्वारा तार काट दिया गया था. जिसका दूसरा पक्ष ने विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज हुआ एवं बात ही बात में दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने लगा. जिसमें एक पक्ष के अजय यादव दूसरे पक्ष के नीतीश कुमार, अनीश कुमार, शशिकांत सिंह, प्रेमा देवी घायल हो गये. इन सभी को सीएचसी राजपुर में इलाज किया गया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से प्राप्त आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले के अभियुक्त रविंद्र सिंह, अनीश कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, नीतीश कुमार और दूसरे पक्ष के सिपाही सिंह, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >