अगले चार साल में बिहार में होंगे 28 मेडिकल कॉलेज, मंत्री बोले- चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ा कदम

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने विधान परिषद में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021 का प्रस्ताव रखा. इस पर चर्चा के दौरान राजद के रामचंद्र पूर्वे ने अपना सुझाव दिया. मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ा कदम है.

पटना. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने विधान परिषद में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021 का प्रस्ताव रखा. इस पर चर्चा के दौरान राजद के रामचंद्र पूर्वे ने अपना सुझाव दिया. मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ा कदम है.

राज्य में अगले चार साल में 28 मेडिकल कॉलेज हो जायेंगे. वहीं बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2021 का प्रस्ताव कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन ने रखा. उन्होंने बताया कि यह देश में अपने तरह का छठा विश्वविद्यालय होगा.

इस विधेयक पर कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा ने चर्चा की. उन्होंने पटना के मोइनुल हक स्टेडियम सहित प्रत्येक जिला में बने स्टेडियम की बदहाली की चर्चा की. उन्होंने कहा कि मोइनुल हक स्टेडियम में 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है.

हाल के 16 साल में राज्य में एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ. वहीं उन्होंने सीएम को कुलाधिपति बनाने पर भी सवाल उठाया. साथ ही कहा कि खेल को राजनीतिक व्यक्ति से अलग रखना चाहिये. उन्होंने खेल को प्राथमिकता देने का सरकार को सुझाव दिया. इस चर्चा में सरकार की तरफ से भाजपा के संजय पासवान और देवेश कुमार भी शामिल हुए.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >