Tej Pratap Yadav ने कहा- प्राइवेट अस्पताल में कराएं इलाज, सरकारी अस्पताल पर दिया ये बड़ा बयान...

Tej Pratap Yadav ने कहा कि 'बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बदत्तर हो गई है. वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री की स्थिति सही नहीं है. इसी को लेकर मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जाना नहीं चाहते हैं.

Tej Pratap Yadav: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री की महिला संवाद यात्रा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि बिहार में लूट, हत्या और रेप की घटनाएं हो रही हैं. इस यात्रा से कोई फायदा नहीं होने वाला है. उन्होंने यह भी कहा कि सीएम महिलाओं का अपमान करते हैं. स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सही नहीं है. इसलिए लोग सरकारी अस्पताल छोड़ प्राइवेट में इलाज कराएं.

महुआ विधानसभा से पुराना संबंध

बता दें कि पूर्व मंत्री तेजप्रताप रविवार को हाजीपुर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘मैने महुआ में सड़क, अस्पताल का निर्माण कराया है. अगर महुआ की जनता चाहेगी तो हम 2025 में यहीं से चुनाव लड़ेंगे. ये मेरा पुराना विधानसभा क्षेत्र रहा है.

तेज प्रताप ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को भी बताया. उन्होंने कहा कि ‘महुआ में हमने बुनियादी ढांचे को सुधारने का काम किया है. क्षेत्र की जनता से मेरा जुड़ाव काफी मजबूत रहा है.

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बदत्तर हो गई है

उन्होंने कहा कि ‘बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बदत्तर हो गई है. वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री की स्थिति सही नहीं है. इसी को लेकर मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जाना नहीं चाहते हैं. सभी प्राइवेट अस्पतालों की तरफ जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग सरकारी अस्पताल छोड़कर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >