अज्ञात नंबर से आया फोन और मिली जान से मारने की धमकी, तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर बताई पूरी बात

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि उन्हें अज्ञात नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और पैसे की मांग की गई. तेजप्रताप ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने की कोशिश की.

3:11 बजे आया फोन

तेजप्रताप यादव के मुताबिक, दोपहर करीब 3:11 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताया. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. तेजप्रताप यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे की मांग करने का प्रयास किया गया.

पार्टी से जुड़े दूसरे लोगों को भी फोन करने का दावा

तेजप्रताप यादव ने कहा कि मामला सिर्फ उनके तक सीमित नहीं है. उनके मुताबिक, फोन करने वाला व्यक्ति जनशक्ति जनता दल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी परेशान कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को धमकियां दी जा रही हैं और वीडियो वायरल करने की बात कहकर पैसे मांगे जा रहे हैं. उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इससे पार्टी से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता पैदा होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

तेजप्रताप यादव ने सरकार और प्रशासन से मामले की तुरंत जांच कराने की मांग की है. उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ-साथ पार्टी से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

धमकी और ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं

अपनी पोस्ट के अंत में तेजप्रताप यादव ने कहा कि धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 5 साल बढ़ा, बेगूसराय में इंडस्ट्रियल एरिया और सीतामढ़ी में ROB मंजूर, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >