टीबी की दवा के क्राइसिस से बाहर निकला बिहार, एक लाख से अधिक मरीजों को मिलने लगी दवाइयां…

TB Medicine in Bihar: राज्य के एक लाख से अधिक टीबी (यक्ष्मा) के मरीजों को रोग से लड़ने में राहत मिलने लगी है. अब केंद्र सरकार द्वारा बिहार के टीबी रोगियों के लिए दवाओं की खेप भेजना आरंभ कर दिया गया है. इसके मरीजों को तीन माह की जगह पर एक पखवाड़े की ही दवा दी जा रही है.

TB Medicine in Bihar: राज्य के एक लाख से अधिक टीबी (यक्ष्मा) के मरीजों को रोग से लड़ने में राहत मिलने लगी है. राज्य में टीबी रोगियों की कम संख्या में नोटिफेकेशन होने के कारण अप्रैल, मई और जून माह में केंद्र सरकार से कम मात्रा में दवाओं की आपूर्ति की जा रही थी.

अब केंद्र सरकार द्वारा बिहार के टीबी रोगियों के लिए दवाओं की खेप भेजना आरंभ कर दिया गया है. इसके मरीजों को तीन माह की जगह पर एक पखवाड़े की ही दवा दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: जानें रेलवे में क्या होता है ग्रुप रिजर्वेशन? अब सोनपुर मंडल के इन स्टेशनों पर उठा सकते हैं इसका लाभ…

ये भी पढ़ें: अब सरकारी कर्मियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, 16 अगस्त से नई व्यवस्था होगी लागू…

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा ?

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि देश के सभी राज्यों में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम लागू है. टीबी मरीजों के इलाज के लिए सभी प्रकार की दवाएं भारत सरकार के माध्यम से प्राप्त होती रही है. कुछ कारणों से केंद्रीय यक्ष्मा प्रभाग से टीबी की दवाओं को भेजने में विलंब हुआ है.

इसको देखते हुए राज्य सरकार ने भी स्थानीय स्तर से बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा 12 प्रकार की दवाओं का अनुबंध किया है. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा निर्धारित चार प्रकार का विशिष्ट पैक (कौम्बी पैक) और पांच प्रकार की अन्य टीबी इलाज की दवाएं आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल की गई है.

हिजबुल्लाह ने इजराइल के फुटबॉल मैदान पर दागे एक के बाद एक रॉकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >