पेड़ काटने के दौरान करंट से युवक की मौत

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हनी पंचायत के वार्ड नंबर सात भरना टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई

– मल्हनी पंचायत के भरना टोला में हुआ हादसा – सहरसा पावर ग्रिड में कार्यरत था मृतक सुपौल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हनी पंचायत के वार्ड नंबर सात भरना टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सहरसा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन वार्ड नंबर नौ निवासी योगेन्द्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई. जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार भरना टोला में रविवार को पेड़ काटने का काम कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक पेड़ के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया. जिससे उसे तेज करंट लग गया. करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार सहरसा पावर ग्रिड में कार्यरत था. परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था. सदर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >