युवक को कुचलकर पिकअप चालक भागा, इलाज के दौरान मौत

एनएच 27 पर घटी घटना

-एनएच 27 पर घटी घटना सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर गढ़िया गांव के पास बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव वार्ड संख्या 07 निवासी शिवन मेहता के 26 वर्षीय पुत्र महेश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात महेश कुमार सिमराही बाजार से अपने घर नारायणपुर लौट रहा था. इसी दौरान गढ़िया गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल महेश को तत्काल रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें नेपाल के न्यूरो अस्पताल, विराटनगर ले जाया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के पिता शिवन मेहता, मां मजिया देवी और भाई-बहनों का दुख से बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने बताया कि महेश कुमार अपने घर के पास छड़, सीमेंट के साथ-साथ खिड़की और किवाड़ बनाकर बेचता था. घटना के दिन भी वह मजदूर को छोड़कर सिमराही बाजार से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया. मृतक महेश तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था. भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >