मोबाइल झपट कर भाग रहा युवक धराया, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

सोमवार की शाम हुई घटना में ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी

छातापुर. छातापुर थाना क्षेत्र के भागवतपुर में एक बुजुर्ग से मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. सोमवार की शाम हुई घटना में ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने मोबाइल के साथ हिरासत में लिए गये युवक को जख्मी हालत में उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया. झपटमार युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड संख्या छह निवासी अरविंद सरदार पिता विद्यानंद सरदार के रूप में हुई है. मोबाइल मालिक हाजी शब्बीर खान के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 220/24 दर्ज किया है. आरोपित युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. आवेदन के अनुसार हाजी शब्बीर खान संध्या काल अपने घर से भागवतपुर चौक आ रहे थे. मोबाइल से बात करते गुजरने के क्रम में पीछा कर रहे आरोपित ने मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला. लेकिन हाजी शब्बीर का शोर सुनकर ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपित का पीछा किया और उसे दबोच लिया. थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राप्त आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 220/24 दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >