मारपीट कर युवक को किया जख्मी

उन्होंने ने बताया कि घटना से संबंधित शुक्रवार को निर्मली थाने में आवेदन दिया गया है

निर्मली. थाना क्षेत्र के मझारी वार्ड नंबर 06 में धनतेरस पर्व की रात एक युवक को गांव के ही युवक द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया. घटना के बाद परिजनों द्वारा जख्मी राहुल कुमार को शुक्रवार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया गया. पीड़ित मझारी वार्ड नंबर 06 निवासी मनोज झा के 30 वर्षीय पुत्र राहुल झा ने आरोप लगाया है कि 30 अक्टूबर धनतेरस की रात अपनी बाइक से निर्मली बाजार से धनतेरस का कुछ सामग्री खरीद कर अपने घर के लिए रवाना हुआ. समय लगभग 09:30 बजे जब मझारी पंचायत वार्ड नंबर 06 के रामपुकार झा घर के निकट पहुंचा तो वहां रामपुकार झा अन्य लड़कों के साथ खड़ा था. तभी रोक कर मारपीट करने लगा. बीच बचाव में मेरी मां पूनम देवी के साथ भी मारपीट की गई. उन्होंने ने बताया कि घटना से संबंधित शुक्रवार को निर्मली थाने में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >