मेला समिति परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

सभी ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा और देशभक्ति को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया

सुपौल. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति, सुपौल के प्रांगण में अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के सचिव संजीव नयन गुप्ता, प्राचार्य रतीश कुमार सहित मेला समिति के सदस्य एवं विद्यालय के समस्त कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा और देशभक्ति को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >