स्वयं सहायता समूह से महिलाएं सामाजिक रूप से बन रही सशक्त : मो नेयाज

कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया

सुपौल. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुपौल में नाबार्ड के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वे आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. उन्होंने कहा कि बैंकिंग संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें. इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मो नेयाज ने गीभ टू गेन के थीम पर आधारित महिलाओं के सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि नाबार्ड लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर उन्हें बचत, ऋण और छोटे-छोटे व्यवसायों से जोड़ने का कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि इन समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं. बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं. उन्होंने नाबार्ड के अन्य योजनाओं व किसान उत्पादक कंपनी, एलडीपी, एमईडीपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. महिलाओं के सामान अवसर पर ही समाज का विकास संभव : भरत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष भरत कुमार झा ने कहा कि किसी भी समाज का वास्तविक विकास तब संभव है. जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है. ताकि वे समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें. इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन जेजेबीएफ ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >